Bageshwar Baba: धीरेंद्र शास्त्री के भाई ने युवक को मारी गोली, बाबा बागेश्वर ने कहा-भाई और परिवार से कोई रिश्ता नहीं, कड़ी से कड़ी सज़ा मिले
- byShiv
- 15 Jul, 2026
इंटरनेट डेस्क। बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई पर युवक से मारपीट और गोली चलाने का आरोप लगा है। अपने भाई शालिग्राम पर लगे आरोपों पर बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की और से भी सफाई आई है। उन्होंने कहा कि मैंने शालिग्राम के बारे में तीन साल पहले ही बता दिया था कि अब मेरा उनसे कोई संबंध नहीं है। असल में, मेरा अपने परिवार से भी कोई नाता नहीं है। पूरी दुनिया ही मेरा परिवार है, पूरा समाज ही मेरा परिवार है।
कानून उचित कार्रवाई करें
मीडिया रिपोटर्स की माने तो इस मामले में बाब बागेश्वर ने कहा- मैं समाज, देश और सनातन धर्म के लिए जीता हूं। छतरपुर जिला और मेरा परिवार बहुत बड़ा है, इसलिए यहां किसी न किसी तरह की घटनाएं होती रहती हैं। कानून को अपना काम करने दें और उचित कानूनी कार्रवाई हो। जो भी ज़िम्मेदार हो, उसे कड़ी से कड़ी सज़ा मिलनी चाहिए। कानून के हिसाब से जो सजा हो वह मिलनी चाहिए।
हर मामले में मेरा नाम नहीं जोड़ा जाए
खबरों के अनुसार बागेश्वर धाम ने कहा कि मेरी सभी से विनम्र अपील है कि शालिग्राम के मामले में मुझे नहीं घसीटा जाए। मेरा शालिग्राम से कोई संबंध नहीं है। वहीं, शालिग्राम गर्ग भी इस मामले में वीडियो जारी कर कह चुके हैं कि मेरा बागेश्वर धाम से कोई संबंध नहीं है। छतरपुर में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग पर एक युवक को गोली मारने का आरोप लगा है। गोली युवक के सीने में लगी है। जिसके बाद घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। डॉक्टरों ने यहां ऑपरेशन कर गोली निकाल दी है। हालांकि युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।
pc- bharatexpress.com






