Bahula Chauth 2026: आज हैं बहुला चौथ व्रत, जाने क्यों किया जाता हैं इस व्रत को, ये रही पूजा विधि

इंटरनेट डेस्क। देशभर में आज बहुला चौथ का पर्व मनाया जा रहा है। इस पर्व को हर साल भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर मनाया जाता है। इस अवसर पर गौ माता और भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने का विशेष महत्व है। 

बहुला चौथ 2026 डेट और शुभ मुहूर्त 
पंचांग के अनुसार, भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि की शुरुआत 30 अगस्त को रात 11 बजकर 20 मिनट हो चुकी है। इस तिथि का समापन 31 अगस्त रात 10 बजकर 11 मिनट पर होगा। उदया तिथि के अनुसार, आज यानी 31 अगस्त को बहुला चौथ का व्रत किया जा रहा है।

बहुला चौथ  पूजा विधि
शाम को स्नान करने के बाद देसी घी का दीपक जलाकर भगवान गणेश और मिट्टी से बनी बहुला माता की पूजा-अर्चना करें।
इस दौरान विधिपूर्वक आरती करें और सच्चे मन से मंत्रों का जप करें।
चने की दाल, गुड़ और मोदक या लड्डू का भोग लगाएं।
ईश्वर से संतान की लंबी आयु और परिवार की सुख-शांति की प्रार्थना करें।
एक लोटे में दूध, अक्षत, दूर्वा और फूल मिलाकर चंद्र देव को अर्घ्य दें।
इसके बाद मंदिर में या गरीब लोगों को अन्न, धन आदि चीजों का दान करें। माना जाता है कि दान करने से सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है और धन लाभ के योग बनते हैं।

क्यों किया जाता हैं यह व्रत
जानकारी के अनुसार इस व्रत को महिलाएं संतान की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और परिवार में सुख-शांति के लिए रखती हैं। इस दिन रात में चंद्र दर्शन और चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद ही व्रत का पारण किया जाता है। 

pc- amar ujala