Bakrid Holiday: जाने 27 या 28 मई किस दिन रहेगी बकरीद की छुट्टी, सरकार ने बदली तारीख
- byShiv
- 23 May, 2026
इंटरनेट डेस्क। बकरीद का त्योहार पास में आ रहा हैं और इस बार बकरीद की छुट्टी को लेकर थोड़ा कन्फ्यूजन हो रहा है। छुुट्टी 27 मई को होगी या 28 मई को इसको लेकर चर्चा है। दरअसल पहले ईद-उल-अजहा के लिए 27 मई को सरकारी छुट्टी घोषित की गई थी। लेकिन अब कई राज्यों में इस तारीख को बदल दिया गया है। दिल्ली स्थित सभी केंद्रीय सरकारी प्रशासनिक कार्यालय में बकरीद की छुट्टी 28 मई को होने जा रही है।
कार्मिक मंत्रालय ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी, कार्मिक मंत्रालय की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया, दिल्ली स्थित केंद्रीय सरकारी प्रशासनिक कार्यालय ईद-उल-अजहा (बकरीद) के अवसर पर 28 मई, 2026 को बंद रहेंगे।
इस दिन स्कूल, कॉलेज से लेकर सरकारी दफ्तरों में छुट्टी दी जाती है। यानी देश के ज्यादातर राज्यों में 28 मई को स्कूल, सरकारी दफ्तर बंद रहने वाले हैं। जिन राज्यों में अभी स्कूलों में गर्मी की छुट्टी नहीं पड़ी है, वो इस दिन बंद रहेंगे।
pc- hindi.etnownews.com





