Bangladesh Elections: पीएम मोदी ने तारिक रहमान को जीत के लिए दी बधाई, बीएनपी को मिला प्रचंड बहुमत

इंटरेनट डेस्क। बांग्लादेश में हुए संसदीय चुनावों में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी को प्रचंड बहुमत प्राप्त हुआ हैं। हालांकि अभी भी मतों की गणना जारी हैं। बांग्लादेश में हुए 13वें संसदीय चुनावों में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी की प्रचंड जीत के बाद भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तारिक रहमान को गर्मजोशी से बधाई दी है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया  पर साझा किए अपने संदेश में इस जीत को बांग्लादेश की जनता का उनके नेतृत्व पर अटूट विश्वास बताया।

पीएम मोदी ने दी बधाई
मीडिया रिपोटर्स की माने तो प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा, संसदीय चुनावों में बीएनपी को निर्णायक जीत दिलाने के लिए मैं तारिक रहमान को हार्दिक बधाई देता हूं। यह जीत आपके नेतृत्व में बांग्लादेशी लोगों के भरोसे को दर्शाती है। उन्होंने आगे कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक, प्रगतिशील और समावेशी बांग्लादेश के समर्थन में खड़ा रहेगा और दोनों देशों के साझा विकास लक्ष्यों को मजबूत करने के लिए मिलकर काम करने को उत्सुक है।

17 वर्षों बाद हुई वापसी
शेख हसीना के सत्ता से हटने के बाद यह बांग्लादेश में पहला बड़ा चुनाव था। बता दें कि  17 साल के वनवास के बाद तारिक रहमान की पार्टी की सत्ता में वापसी दक्षिण एशिया की राजनीति के लिए एक बड़ा टर्निंग पॉइंट है। भारत ने इस बधाई संदेश के जरिए स्पष्ट संकेत दिया है कि वह नई सरकार के साथ भी मजबूत द्विपक्षीय संबंधों को प्राथमिकता देगा।

pc- ndtv.in