Bank Close: इस दिन देश के बैंक रहेंगे बंद, जरूरी काम करले पूरे, ये कारण आया सामने

इंटरनेट डेस्क। देश भर के बड़े बैंक यूनियनों ने 12 फरवरी 2026  यानी गुरुवार को देश भर में हड़ताल का आह्वान किया है। इससे कई लोगों में कंफ्यूजन हो सकता है कि 12 फरवरी को बैंक चालू रहेंगे या नहीं। हालांकि, बड़ा सवाल ये है कि देश भर में बैंक हड़ताल के कारण 12 फरवरी 2026 को बैंक खुले रहेंगे या बंद रहेंगे।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो बैंक यूनियन 12 फरवरी 2026 को देश भर में हड़ताल करने का प्लान बना रही हैं। ये एक्शन नए लेबर कोड का विरोध करने के लिए है। हालांकि, कोई ऑफिशियल छुट्टी घोषित नहीं की गई है। ऑल इंडिया बैंक एम्प्लॉइज एसोसिएशन, ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन और बैंक एम्प्लॉइज फेडरेशन ऑफ इंडिया जैसी बड़ी बैंक बॉडीज ने अपने मेंबर्स और यूनिट्स से 12 फरवरी 2026 को 10 सेंट्रल ट्रेड यूनियन्स के साथ देश भर में होने वाली आम हड़ताल में शामिल होने की अपील की है।

जानकारी के अनुसार बैंक बॉडीज की यूनिट्स और एम्प्लॉइज को लिखी चिट्ठी के मुताबिक, लागू किए जाने वाले लेबर कोड पूरी तरह से वर्कर्स के खिलाफ हैं और ट्रेड यूनियनों को रजिस्टर करने के लिए सख्त शर्तें तय की गई हैं बैंक एसोसिएशन लंबे समय से वर्क-लाइफ बैलेंस के लिए लड़ रहे हैं और पांच दिन के वर्क वीक की मांग कर रहे हैं।

pc- freepressjournal.in