Bank Holiday: क्या आज आपके शहर में हैं बैंक बंद, जाने से पहले कर ले अभी पता

इंटरनेट डेस्क। आज आपको भी बैंक से जुड़ा कोई काम हैं तो फिर ये खबर आपके लिए काम की है। जी हां आज अगर आज बैंक जाने का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए पहले ये जानना जरूरी हो जाता है कि कहीं आज बैंक बंद तो नहीं है।
दरअसल, आज गुड़ फ्राइडे है जिसके कारण अधिकतर दफ्तरों में छुट्टियां हैं। ऐसे में जो लोग आज बैंक जाने का प्लान कर रहे हैं उनको ये भी जान लेना चाहिए कि कहीं उनके शहर के बैंक आज बंद तो नहीं है। चलिए जानते हैं आज बैंक खुले हैं या नहीं। आप आगे अपने शहर के बैंक के बारे में जान सकते हैं…

बैंक आज बंद हैं या खुले हैं?

आज गुड़ फ्राइड है जिसके कारण अधिकतर राज्यों में बैंक बंद हैं
अगरतला, चंडीगढ़, गुवाहाटी, जयपुर, जम्मू और श्रीनगर को छोड़कर देश के बाकी सभी जगहों पर बैंक बंद हैं
क्या आज एटीएम खुलेंगे?

एटीएम खुलेंगे
बैंक की छुट्टियों का एटीएम से कोई लेना देना नहीं होता है
एटीएम से आप रोजाना की तरह ही कैश निकाल सकते हैं

यूपीआई, नेट बैंकिंग चलेंगी?
हां, आज नेट बैंकिंग से लेकर यूपीआई तक सभी एप चलेंगे
इन एप का भी बैंक की छुट्टी से कोई लेना देना नहीं होता है
आप इन एप से लेन-देन रोजाना की तरह ही कर सकते हैं

pc- bfsi.economictimes.indiatimes.com