Bank Holiday: आज 10 अक्टूबर को बैंक खुले हैं या फिर हैं बंद, जाने से पहले कर ले चेक

इंटरनेट डेस्क। आज आपको भी बैंक में कोई काम हैं और आप जा रहे हैं तो आप पहले ये चेक करले की कही आज बैंक तो बंद नहीं है। अगर ऐसा हुआ तो आपको परेशानी उठानी पड़ेगी। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि आज 10 अक्टूबर 2026 को महीने का दूसरा शनिवार है, आज  दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी का विरोध प्रदर्शन भी है, इसी वजह से कई लोगों के मन में ये कन्फ्यूजन है कि आज बैंक खुला है या नहीं? 

क्या आज 10 अक्टूबर को बैंक बंद है या नहीं?
भारतीय रिजर्व बैंक के नियमों के मुताबिक, देश के सभी सरकारी और प्राइवेट बैंक हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को पूरी तरह बंद रहते हैं। इसलिए अक्टूबर के दूसरे शनिवार के कारण आज बैंक बंद रहेंगे, दिल्ली समेत देश के लगभग सभी राज्यों में आज बैंक शाखाएं बंद रहेंगी।

कल भी बंद रहेंगे बैंक
इसके अलावा कल यानी 11 अक्टूबर को रविवार की वजह से बैंक छुट्टी रहेगी, यानी अगर आप ये सोच रहे हैं कि शनिवार को नहीं तो रविवार को ही सही बैंक जाकर काम कराया जा सकता है तो ऐसा नहीं होगा, आपको सोमवार तक बैंक खुलने का इंतजार करना होगा।

pc- outlookbusiness.com