Bank Holiday:24 से 30 अगस्त के बीच पूरे चार दिन बंद रहेंगे बैंक, देख ले छुट्टियों की पूरी लिस्ट

इंटरनेट डेस्क। नए सप्ताह की शरूआत हो चुकी हैं और आज से सभी सरकारी ऑफिस फिर से खुल गए है। हालांकि इस सप्ताह में राखी सहित कई त्योहार हैं तो बैंक बंद रहने वाले है। ऐसे में 24 से 30 अगस्त के बीच देश के अलग-अलग राज्यों में त्योहारों और साप्ताहिक अवकाश के कारण बैंक शाखाएं कुल 4 दिन बंद रहेंगी।

कब कब हैं छुट्टियां

आरबीआई के हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक, इस हफ्ते 24 से 30 अगस्त के बीच तीन रीजनल बैंक हॉलिडे हैं। इस हफ्ते बैंक के ब्रांच 4 दिनों तक बंद रहेंगे, लेकिन आम कामकाजी दिनों में वे सामान्य रूप से काम करेंगी। आने वाले वीकेंड पर बैंक शनिवार को खुलेंगे क्योंकि 29 अगस्त महीने का पांचवां शनिवार है। 

24-30 अगस्त के बीच छुट्टियों की पूरी लिस्ट
25 अगस्त, मंगलवार - केरल और आंध्र प्रदेश में बैंक मिलाद-उन-नबी या मिलाद-ए-शरीफ (पैगंबर मुहम्मद का जन्मदिन) और ओणम के कारण बंद रहेंगे

26 अगस्त, बुधवार - महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, उत्तराखंड, तेलंगाना, मणिपुर, जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश, केरल, दिल्ली, बिहार, छत्तीसगढ़ और झारखंड में बैंक ईद-ए-मिलाद, बारावफात या मिलाद-उन-नबी (पैगंबर मुहम्मद का जन्मदिन) और तिरुओणम के उत्सव के कारण बंद रहेंगे

28 अगस्त, शुक्रवार - रक्षाबंधन के चलते गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश, केरल और हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे।

30 अगस्त, रविवार - वीकेंड की छुट्टी रहेगी। 
डिजिटल सेवाएं रहेंगी चालू
बैंक की छुट्टियों के दिन बेशक ग्राहक ब्रांच में जाकर सर्विस का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे, लेकिन ऑनलाइन सुविधाएं चालू रहेंगी।

pc- upstox.com