Business
                                                                                
                                            
                                                
                                            
                                        
                                    
                                    Bank Holiday: अगस्त में पूरे 13 दिनों के लिए रहेंगे बैंक बंद, जान ले आप भी छुट्टियों की पूरी लिस्ट
- byShiv
- 26 Jul, 2024
 
                                    इंटरनेट डेस्क। जुलाई का महीना समाप्त होने को हैं और अगस्त की शुरूआत होने वाली हैं ऐसे में आपको भी बैंक से जुड़ा कोई काम हैं तो आप अभी जुलाई के महीने में ही इस काम को पूरा कर ले। क्यों कि अगस्त के महीने में बैंक की लंबी छुट्टिया आने वाली है। बताया जा रहा हैं कि रक्षाबंधन, जन्माष्टमी जैसे बड़े त्योहारों के चलते बैंकों में भी बंपर छुट्टियां रहेगी।
जानकारी के अनुसार अगस्त में 13 बैंक हॉलिडे पड़ रहे हैं। ऐसे में अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है, तो उसे जल्द से जल्द पूरा कर ले।
बैंक हॉलिडे लिस्ट
| तारीख | कारण | स्थान | 
| 3 अगस्त | केर पूजा | अगरतला | 
| 4 अगस्त | रविवार | सभी जगह | 
| 8 अगस्त | तेंदोंग लो रम फात | गंगटोक | 
| 10 अगस्त | दूसरा शनिवार | सभी जगह | 
| 11 अगस्त | रविवार | सभी जगह | 
| 13 अगस्त | देशभक्त दिवस | इम्फाल | 
| 15 अगस्त | स्वतंत्रता दिवस | सभी जगह | 
| 18 अगस्त | रविवार | सभी जगह | 
| 19 अगस्त | रक्षाबंधन | अहमदाबाद, जयपुर, कानपुर, लखनऊ व अन्य जगह | 
| 20 अगस्त | श्री नारायण गुरु जयंती | कोच्चि, तिरुवनंतपुरम | 
| 24-25 अगस्त | चौथा शनिवार-रविवार | सभी जगह | 
| 26 अगस्त | जन्माष्टमी | लगभग सभी जगह | 
 






