Bank Holiday:18 फरवरी को आज इस राज्य में बैंक रहेंगे बंद, जाने क्या हैं इसके पीछे का कारण
- byShiv
- 18 Feb, 2026
इंटरनेट डेस्क। आज 18 फरवरी बुधवार हैं और आप बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाने की सोच रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले एक बार अपने राज्य की छुट्टियों की जानकारी चेक कर ले। ऐसा इसलिए क्योंकि बैंक छुट्टियां हर राज्य में अलग-अलग वजह से तय होती हैं।
छुट्टियां कैसे तय होती हैं?
बैंकों की सालभर की छुट्टियों का कैलेंडर पहले से तैयार होता है। यह लिस्ट आरबीआई जारी करता है। इसमें राष्ट्रीय अवकाश के साथ-साथ राज्य स्तर के त्योहार और खास अवसर भी शामिल होते हैं। इसी कारण कुछ तारीखों पर पूरे देश में बैंक बंद रहते हैं, जबकि कुछ दिन सिर्फ एक राज्य में ही छुट्टी होती है। 18 फरवरी को देशभर में बैंक बंद नहीं रहेंगे। इस दिन केवल सिक्किम में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। बाकी सभी राज्यों में बैंक सामान्य तरीके से काम करेंगे।
क्यों है सिक्किम में छुट्टी?
18 फरवरी को सिक्किम में लोसार पर्व मनाया जाएगा। यह तिब्बती नव वर्ष का उत्सव है, जिसे खास तौर पर पहाड़ी क्षेत्रों में धूमधाम से मनाया जाता है। इस अवसर पर लोग अपने घरों को सजाते हैं, धार्मिक कार्यक्रम करते हैं और नए साल के स्वागत की तैयारी करते हैं। इसी कारण राज्य में बैंक अवकाश रखा गया है।
pc- ndtv profit






