Bank Holiday: जाने आज बैंक खुले हैं या फिर बंद, जाने से पहले कर लीजिए एक बार पता
- byShiv
- 07 Feb, 2026
इंटरनेट डेस्क। जमाना चाहे डिजिटल का है और इस डिजिटल युग में बैंकों से जुड़े कई कामों के लिए अब बैंक की शाखाओं के चक्कर नहीं लगाने होते, लेकिन कई काम ऐसे होते हैं जिसके लिए बैंक जाना ही होता हैं, जैसे कि चेक से निकासी, डिमांड ड्राफ्ट बनवाने, बैंक खाता खुलवाने, पासबुक अपडेट करवाने, मैनेजर के पास खाते से पैसे कटने की शिकायत करने और कई और भी तरह के कामों के लिए बैंक ब्रांच जाना जरूरी होता है। तो आज जानते हैं की बैंक जाना सही रहेगा या नहीं कहीं ऐसा तो नहीं कि बैंक जाएं और आपको निराश होकर घर लौटना पड़े?
बैंक जाने का समय रोज लोगों के पास नहीं होता हैं,ऐसे में लोग बैंक से जुड़े कामों के लिए शनिवार का दिन तय कर रखते हैं, अब दिक्कत ये है कि हर शनिवार को बैंक खुले नहीं होते, अगर आपने भी आज का दिन बैंक से जुड़े कामों के लिए सोच कर रखा है तो आपके लिए ये जान लेना जरूरी है कि आज 7 फरवरी, शनिवार को बैंक खुला है या बंद?
7 फरवरी, शनिवार को बैंक खुला है या बंद?
आज 7 फरवरी को महीने का पहला शनिवार है, इसलिए आज देशभर में बैंक खुले रहेंगे। देश के किसी भी राज्य में, किसी भी शहर में बैंक में आज छुट्टी नहीं है। कारण कि आज किसी भी राज्य में कोई क्षेत्रीय पर्व भी नहीं है और महीने का पहला शनिवार होने के चलते बैंक की शाखाएं खुली रहेंगी।
pc- shutterstock.com






