Bank Strike: एसबीआई बैंक के कर्मचारी करने जा रहे हड़ताल, जाने कितने दिनों तक बैंक रहेंगे बंद

इंटरनेट डेस्क। आपको भी मई के महीने में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में कोई काम हैं तो यह खबर आपके लिए काम की है। जी हां बैंक कर्मचारियों ने 25 और 26 मई, 2026 को दो-दिवसीय राष्ट्रब्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। ऑल इंडिया स्टेट बैंक ऑफ इंडिया फेडरेशन ने कर्मचारियों की लंबे समय से अटकी हुई कर्मचारियों की मांगों को लेकर हड़ताल का ऐलान किया है। चूंकि 23 मई को महीने का चौथा शनिवार है और 24 मई को रविवार है। इसलिए लगातार चार दिनों तक देश भर मे एसबीआई की शाखाओं में कामकाज प्रभावित हो सकता है।

क्या है बैंक कर्मचारियों की मांगे? 
वेतन विसंगति - 12वें द्विपक्षीय समझौते के तहत पूरी बैंकिंग इंडस्ट्री में 17 परसेंट सैलरी हाइक हुई है, लेकिन SBI मैनेजमेंट ने अधिकारियों को अतिरिक्त 'स्पेशल पे' देकर उनकी बढ़ोतरी 22 परसेंट तक कर दी है

स्थायी पदों पर आउटसोर्सिंग का विरोध-
बैंक में स्थायी प्रकृति वाले कामों को बाहरी एजेंसियों को सौंपने या आउटसोर्सिंग को तुरंत बंद करने की मांग की गई है

कर्मचारी सुरक्षा और भर्ती-
बैंक के आर्म्ड गार्ड्स और मैसेंजर्स के खाली पदों पर तुरंत स्थायी भर्ती की मांग की है

पेंशन और एनपीएस- 
नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) के तहत आने वाले कर्मचारियों को अपना 'पेंशन फंड मैनेजर' चुनने की आजादी देने की मांग की गई है

ट्रांसफर- 
2019 के बाद भर्ती हुए कर्मचारियों को दूसरे सर्कल्स में ट्रांसफर का मौका दिए जाने की मांग की गई है

pc- upstox.com