Bank Closed:आज भी हैं बैंक बंद, जा रहे हैं काम से तो फिर देख ले एक बार कैलेंडर

इंटरनेट डेस्क। आज 15 अप्रैल को भी बैंक बंद रहने वाले हैं। कल 14 अप्रैल को ज्यादातर राज्यों में डॉ बाबासाहेब अंबेडकर जयंती, महाबिषु संक्रांति, बीजू, तमिल नववर्ष दिवस, बोहाग बिहु, चेईराओबा और बैसाखी जैसे त्योहारों के कारण बैंक बंद है। अब आज बुधवार को भी देश के ज्यादातर राज्यों में बैंक ब्रांच नहीं खुलेंगी। 

अगर आप भी आज बैंक ब्रांच जाकर अपना चेक, ड्राफ्ट, कैश जमा करने जैसे काम करने का प्लान कर रहे हैं, तो पहले जान लें कि आपके राज्य में बैंक खुले हैं या नहीं। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया  ने अलग-अलग राज्यों में लोकल त्योहारों के कारण बैंकों को छुट्टी दी है।

 बुधवार 15 अप्रैल को बंद रहेंगे बैंक
15 अप्रैल को त्रिपुरा, असम, अरुणाचल प्रदेश, केरल, पश्चिम बंगाल और हिमाचल प्रदेश में नववर्ष और अन्य त्योहारों के कारण बैंक बंद रहेंगे। बंगाली नववर्ष (पोइला बोइशाख), बोहाग बिहू और विषु देश के अलग-अलग राज्यों में मनाएं जाने वाले त्योहार हैं। ये त्योहार नए साल और फसल के आगमन की वजह से मनाए जाते हैं। पश्चिम बंगाल में बंगाली नववर्ष के दिन लोग नए कपड़े पहनकर शुभ शुरुआत करते हैं। असम में बोहाग बिहू खेती और खुशहाली का त्योहार है।

pc- punemirror.com