Basant Panchami 2025: इस बार बसंत पंचमी पर बन रहे ये शुभ संयोग, 144 साल बाद फिर मिलेगा ये मौका

इंटरनेट डेस्क। बसंत पंचमी का त्योहार जल्द ही आने वाला है। इस दिन ज्ञान की देवी माता सरस्वती की पूजा की जाती है। माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को बसंत पंचमी का शुभ पर्व मनाया जाता है। इस बार यह त्योहार 2 फरवरी को आ रहा है। इस दिन महाकुंभ का अमृत स्नान भी किया जाएगा। ऐसे में यह और ज्यादा फलदायक बन गया है। 

इस दिन कर सकते हैं अमृत स्नान
बसंत पंचमी 2 फरवरी को सुबह 9 बजकर 16 मिनट से शुरू होगी। इसका समापन 3 फरवरी को होगा और यह सुबह 6 बजकर 54 मिनट तक रहेगी। हालांकि, इसे लेकर आपको बिल्कुल भी कंफ्यूज होने की जरूरत नहीं है क्योंकि 2 फरवरी को ही इसका उपवास रखा जाएगा। 

इस दिन रहेंगे ये शुभ योग
अगर आप बसंत पंचमी के दिन शुभ मुहूर्त पर पूजा करने की सोच रहे हैं तो यह शुभ समय सुबह 7 बजकर 9 मिनट से शुरू होकर देर रात तक रहेगा। इसके साथ ही सुबह 9 बजकर 14 मिनट तक इस दिन शिव योग रहेगा। इस समय में पूजा कर के आपको शिक्षा के क्षेत्र में शुभ परिणाम मिलते हैं। इसके बाद सिद्ध योग लग जाएगा। वहीं इस दिन सुबह पहले उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र रहेगा और उसके बाद रेवती नक्षत्र लग जाएगा।

pc- zee news

Disclaimer: This content has been sourced and edited from [amar ujala]