Lifestyle
Beauty tips: इस तरह से साफ कर सकते हैं आप भी अपनी काली गर्दन, ये रहे घेरलू उपाय
- byShiv
- 20 Sep, 2024
इंटरनेट डेस्क। आपने देखा होगा की बहुत से लोगों की गर्दन काली होती है और उनका पूरा चेहरा शरीर के और भी अंग साफ होते है लेकिन उनकी गर्दन बहुत काली होती है। ऐसे में कुछ घरेलू उपाय है जो आजमाकर हम काली गर्दन को साफ कर सकते है।
नींबू का रस
आप नींबू का रस गर्दन पर लगाकर कालापन दूर कर सकते है। इसके लिए आप निंबू का रस गर्दन पर लगाएं और उसे 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें, फिर इसे पानी से साफ कर ले।
हल्दी और दही का पैक
आप गर्दन को साफ करने के लिए हल्दी और दही का पैक बना सकते है। एक छोटी सी चम्मच हल्दी को दो चम्मच दही के साथ मिलाएं और इस मिश्रण को गर्दन पर लगाएं। 15-20 मिनट के लिए इसे ऐसे ही छोड़ दें और बाद में साफ कर ले।
pc- news track






