Ben Stokes: बिग बैश लीग इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने बेन स्टोक्स, बाबर आजम को छोड़ा पीछे

इंटरनेट डेस्क। बेन स्टोक्स अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, लेकिन अब भी क्लब और फ्रेंचाइजी क्रिकेट में खेल रहे हैं, अब उन्होंने इतिहास रच दिया है, क्योंकि वह बिग बैश लीग के इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। उन्हें एडि लेड स्ट्राइकर्स ने 2 लाख 65 हजार पाउंड्स में खरीदा है, जो लगभग 3.9 करोड़ रुपये के बराबर है।

बिग बैश लीग के पुराने ड्राफ्ट सिस्टम में किसी खिलाड़ी को अधिकतम 220,000 पाउंड्स मिलते थे, लेकिन बेन स्टोक्स ने नए मानक तय कर दिए हैं। चूंकि यह एक ऑस्ट्रेलियाई लीग है और वहां की मुद्रा में देखें तो बेन स्टोक्स को 5 लाख डॉलर मिलेंगे। स्टोक्स ने भी एडिलेड स्ट्राइकर्स में शामिल होने पर खुशी जताई है।

बताया जाता है कि इससे पहले बाबर आजम बीबीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी थे। उन्हें सिडनी सिक्सर्स ने 4 लाख 20 हजार ऑस्ट्रेलियाई डॉलर में साइन किया था। बेन स्टोक्स पहले भी बिग बैश लीग में खेल चुके हैं और 12 साल बाद वापसी कर रहे है। 

pc- BBC