Benjamin Netanyahu: मेयर ममदानी ने कहा नेतन्याहू न्यूयॉर्क आते हैं तो हो सकते हैं गिरफ्तार, ट्रंप ने कहा- यह असंभव

इंटरनेट डेस्क। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की गिरफ्तारी से जुड़े न्यूयॉर्क शहर के मेयर जोहरान ममदानी के बयान पर ट्रंप की तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है।  मीडिया रिपोटर्स की माने तो ममदानी ने कहा था कि नेतन्याहू के खिलाफ गाजा में युद्ध अपराध और मानवता के विरुद्ध अपराध के मामले में इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट (आइसीसी) की तरफ से गिरफ्तारी वारंट जारी है।

उनका प्रशासन इजरायली पीएम को सितंबर में संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) में शामिल होने के दौरान गिरफ्तार करने की संभावनाओं को खंगाल रहा है। इसके बाद राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में साफ किया कि अमेरिका में होते हुए नेतन्याहू को किसी भी तरीके से गिरफ्तार नहीं किया जाएगा। ट्रंप ने अपनी पोस्ट में ममदानी का उल्लेख नहीं किया।

नेतन्याहू के कार्यालय ने प्रतिक्रिया में आईसीसी को कंगारू कोर्ट बताते हुए अदालत द्वारा जारी अरेस्ट वारंट को बोगस करार दिया है। पीएमओ के अनुसार, आइसीसी के पास न तो अमेरिका और न इजरायल के ऊपर किसी तरह का न्यायिक क्षेत्राधिकार है।

pc- aaj tak