Bhadli Navami 2026: भड़ली नवमी आज, शादी-विवाह, गृह प्रवेश जैसे मांगलिक कार्यों के लिए आज अबूझ मुहूर्त
- byShiv
- 22 Jul, 2026
इंटरेनट डेस्क। आज देशभर में भड़ली नवमी मनाई जा रही है। यह ऐसा दिन हैं जो इस साल के अबूझ मुहूर्त में से एक है। हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल आषाढ़ शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को भड़ली नवमी मनाई जाती है। इसे भड़रिया नवमी भी कहा जाता है। इस साल भड़ली नवमी 22 जुलाई 2026, बुधवार को है। इस दिन अबूझ मुहूर्त होने के कारण शादी-विवाह, गृह प्रवेश जैसे अन्य मांगलिक कार्य किए जा सकते हैं। इस दिन किसी नए काम की शुरुआत या खरीदारी करना अत्यंत शुभ माना जाता है।
कब से कब तक हैं
पंचांग के अनुसार, आषाढ़ शुक्ल नवमी तिथि 22 जुलाई को देर रात 01 बजकर 46 मिनट से 23 जुलाई को सुबह 03 बजकर 33 मिनट तक रहेगी। उदया तिथि मान्य होने के कारण भड़ली नवमी का व्रत 22 जुलाई को रखा जाएगा।
भड़ली नवमी का महत्व
भड़ली नवमी हिंदू धर्म में अत्यंत शुभ तिथि मानी जाती है। इस दिन लोगों को शुभ या मांगलिक कार्यों को करने के लिए शुभ मुहूर्त का विचार करना आवश्यक नहीं होता है। जिन लोगों के विवाह के लिए कोई शुभ मुहूर्त नहीं निकलता है उनका विवाह भड़ली नवमी पर किया जा सकता है। भड़ली नवमी के बाद देवशयनी एकादशी आती है, फिर चातुर्मास प्रारंभ हो जाते हैं और शुभ कार्यों पर चार महीने के लिए रोक लग जाती है। चातुर्मास से पहले किसी भी मंगल कार्य को करने के लिए भड़ली नवमी का दिन सबसे उत्तम माना गया है।
विशेष दिन होता हैं
भड़ली नवमी के दिन गुप्त नवरात्रि का आखिरी दिन भी होता है। इसलिए इस दिन कन्या पूजन और गरीबों को दान देना शुभ माना जाता है। इसके अलावा इस दिन शादी-ब्याह जैसे मांगलिक कार्य संपन्न कराया जाता है। इस दिन सोने-चांदी की खरीदारी करने के अलावा लोग नए घर में गृह प्रवेश भी कर सकते हैं।
pc- webdunia.com





