Bharat Bhagya Vidhata: कंगना की फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' रिलीज से पहले ही दिल्ली में हुई टैक्स फ्री

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत की फिल्म भारत भाग्य विधाता जल्द ही रिलीज होने वाली है। इस फिल्म की रिलीज से पहले इसकी स्पेशल स्क्रीनिंग दिल्ली में रखी गई, जिसमें सीएम रेखा गुप्ता भी शामिल हुईं। अब दिल्ली में इस फिल्म को रिलीज से पहले ही टैक्स फ्री कर दिया गया है, जिसपर कंगना ने खुशी जताई है।

खबरों की माने तो भारत भाग्य विधाता 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है और इससे पहले कंगना अलग-अलग जगहों पर स्पेशल स्क्रीनिंग रख रही हैं। पिछले दिनों दिल्ली में उनकी इस फिल्म की स्क्रीनिंग रखी गई, जिसमें सीएम रेखा गुप्ता भी पहुंचीं।

रेखा गुप्ता ने इस फिल्म की रिलीज से पहले ही इसे टैक्स फ्री घोषित कर दिया, जिसे लेकर कंगना रनौत ने उनका आभार जताया है। कंगना ने भारत भाग्य विधाता टैक्स फ्री करने के लिए सीएम रेखा गुप्ता का आभार जताते हुए कहा, मुख्यमंत्री जी का मैं बहुत धन्यवाद करती हूं। ये हमारे लिए बहुत बड़ीं प्रेरणा हैं।

pc- jagran