Bharat Bhhagya Viddhaata Trailer: कंगना की फिल्म भारत भाग्य विधाता का ट्रेलर हुआ रिलीज, 2008 के मुंबई टेरर अटैक से जुड़ी हैं...
- byShiv
- 03 Jun, 2026
इंटरनेट डेस्क। कंगना रनौत की फिल्म भारत भाग्य विधाता का ट्रेलर सामने आ चुका हैं ट्रेलर को दमदार बताया जा रहा है। खबरों की माने तो ये फिल्म देश के उन हीरोज को एक ट्रिब्यूट है, जिन्हें हम नाम से नहीं लेकिन उनके काम से जरूर जानते हैं। ये फिल्म उन नर्सों, वार्ड बॉय, क्लीनर्स, लिफ्ट ऑपरेटर्स, सिक्योरिटी स्टाफ और एडमिनिस्ट्रेटर्स को एक सम्मान है जिन्होंने मुंबई में साल 2008 के मुंबई टेरर अटैक के दौरान हिम्मत दिखाई थी।
जानकारी के अनुसार करीब 2 मिनट 24 सेकंड के इस ट्रेलर की शुरुआत मुंबई में हुए 2008 के आतंकी हमले से होती है। फिल्म की कहानी सच्ची घटनाओं से प्रेरित बताई जा रही है। ये कहानी एक नर्स के इर्द-गिर्द घूमती है और इस किरदार में कंगना रनौत नजर आ रही हैं।
ट्रेलर में दिखाया गया है कि कंगना एक तरफ जहां हॉस्पिटल में हर पेशंट का काफी ध्यान रखती हैं और सबको खुश रखने की पूरी कोशिश करती हैं, वहीं उनकी पर्सनल लाइफ में काफी मुश्किलें हैं। कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब मुंबई में आतंकी हमला होता है। इस फिल्म में दिखाने की कोशिश की गई है कि कैसे एक नर्स अपनी सुख-सुविधाओं से बढ़कर मरीज का ख्याल रखती है।
pc- aaj tak






