Bharat Jodo Nyaya Yatra: राहुल गांधी यात्रा से ब्रेक लेकर निकले इस जगह के लिए, जान ले आप भी उसके बारे में

इंटरनेट डेस्क। कांग्रेस देश में भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाल रही हैं और इसका नेतृत्व राहुल गांधी कर रहे हैं। भारत जोड़ो न्याय यात्रा फिलहाल गुजरात में है, लेकिन कांग्रेस की इस यात्रा पर एक बार फिर से ब्रेक लगा हैं और राहुल गांधी यात्रा को छोड़ दिल्ली पहुंच गए है। पार्टी के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने बताया कि राहुल गांधी दिल्ली जा रहे हैं और इसी के चलते भारत जोड़ो न्याय यात्रा का 11 मार्च को विश्राम रहेगा।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा का 11 मार्च विश्राम रहेगा। इसके बाद 12 मार्च को दोपहर 2 बजे से यात्रा फिर से शुरू होगी और उसी दिन एक आदिवासी सम्मेलन होगा और फिर 13 मार्च को धुले में एक महिला अधिवेशन भी होगा।

इस अधिवेशन को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी संबोधित करेंगे। बता दें की राहुल गांधी की ये यात्रा 14 जनवरी, 2024 को मणिपुर से शुरू हुई है। ये यात्रा 6,200 किमी की दूरी तय करेगी जो महाराष्ट्र में खत्म होगी।

pc-Mint