Bhooth Bangla OTT: अक्षय कुमार की भूत बंगला OTT पर होगी रिलीज, जान ले आप भी पूरी डिटेल
- byShiv
- 28 May, 2026
इंटरनेट डेस्क। अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला ने अच्छा बिजनेस किया है। यह फिल्म इस साल की मच अवेटेड फिल्मों में से एक थी। इस मूवी के साथ खिलाड़ी कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी लगभग 16 साल बाद पर्दे पर वापस आई। वहीं 17 अप्रैल को रिलीज हुई ये फिल्म अब ओटीटी पर आने के लिए भी तैयार है।
इस हॉरर कॉमेडी फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा परेश रावल, राजपाल यादव जैसे कलाकार भी नजर आए। वहीं ओटीटी रिलीज की बात करें तो भूत बंगला 12 जून, 2026 से नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है। यह हॉरर कॉमेडी फिल्म भारतीय पौराणिक कथाओं, लोककथाओं और सुपरनेचुरल फैंटेसी पर आधारित है।
क्या है भूत बंगला की कहानी?
फिल्म की कहानी अक्षय कुमार के किरदार अर्जुन आचार्य के इर्द-गिर्द घूमती है, जिन्हें अचानक से एक रहस्यमय महल विरासत में मिलता है। जैसे ही उस रहस्यमय हवेली में शादी का जश्न शुरू होता है, वहां कुछ अलौकिक घटनाएं होने लगती हैं, जिससे उत्सव का माहौल कॉमेडी और सस्पेंस में बदल जाता है।
pc- bollywoodshaadis.com






