Entertainment
Bhooth Bangla: अक्षय की भूत बंगला का ट्रेलर लोगों को आ रहा पसंद, यूजर्स ने किया रिएक्ट
- byShiv
- 07 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। अक्षय कुमार की फिल्म ’भूत बंगला’ रिलीज के लिए तैयार है। इस फिल्म को देखने के लिए अक्षय के फैंस भी बेताब हैं, 16 अप्रैल से फिल्म के पेड प्रिव्यूज शुरू होंगे। फिल्म का सोमवार को ट्रेलर रिलीज हुआ है। ट्रेलर को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। कुछ लोग जमकर सस्पेंस और कॉमेडी की तारीफ कर रहे हैं।
एक यूजर ने लिखा- लंबे समय के बाद सुपर ब्लॉकबस्टर ट्रेलर आया है। दूसरे यूजर ने फिल्म को सुपरहिट बताया। वहीं एक यूजर ने लिखा- भूत बंगला का ट्रेलर देखकर मजा आ गया।
वहीं ट्रेड एनालिस्ट सुमित कडेल ने लिखा- भूत बंगला का ट्रेलर प्रियदर्शन सर और अक्षय कुमार और परेश रावल की क्लासि कॉमेडी की यादें लेकर आया है, ह्यूमर और स्टोरीटेलिंग शानदार है। बता दें कि 14 साल बाद क्लासिक कॉमेडी अक्षय कुमार और प्रियदर्शन लेकर आ रहे है।
pc- bollywoodbubble.com






