Bhooth Bangla Teaser: जाने किस दिन रिलीज होगा भूत बंगला का टीजर, अक्षय कुमार कर रहे इसके लिए....

इंटरनेट डेस्क। अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला का टीजर 12 मार्च को रिलीज होने जा रहा है। फिल्म का गाना रिलीज हो चुका है और अक्षय कुमार का कमाल-धमाल अंदाज देखने को मिल चुका है। अब इंतजार है तो फिल्म की एक झलक पाने की, अब फिल्म से जुड़े सूत्रों ने बताया है कि भूत बंगला टीजर कुछ चुनिंदा लोगों को दिखाया जा चुका है। इसकी स्क्रीनिंग एकता कपूर के बंगले पर की गई है।

भूत बंगला का टीजर देखने वाले सूत्र ने बताया कि जिन लोगों ने भूत बंगला के टीजर की खास प्रीव्यू स्क्रीनिंग देखी, वे उसकी भव्यता और अंदाज़ से काफी खुश और हैरान रह गए, टीजर में डरावने दृश्यों के साथ निर्देशक प्रियदर्शन की खास कॉमेडी टाइमिंग का अच्छा मेल देखने को मिलता है।

भूत बंगला में अक्षय कुमार, वामीका गब्बी, परेश रावल, तब्बू और राजपाल यादव लीड रोल में हैं। प्रियदर्शन ने फिल्म का निर्देशन किया है, इस फिल्म को अक्षय कुमार, शोभा कपूर और एकता आर कपूर ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म 10 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

pc- moneycontrol.com