Bigg Boss 19: कैप्टेंसी टास्क में तूफान, मृदुल तिवारी घायल, देखें VIDEO
- byvarsha
- 04 Sep, 2025

'बिग बॉस 19' के घर में कैप्टेंसी टास्क के बाद तूफान आ गया और एक सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गया। हाल ही में घर में कैप्टेंसी टास्क पूरा हुआ। जिसमें सदस्यों ने घर में हड़कंप मचा दिया। बिग बॉस ने कैप्टेंसी टास्क का प्रोमो शेयर किया है। जिसमें मृदुल तिवारी कैप्टेंसी टास्क खेलते हुए घायल नजर आ रहे हैं। आइए जानते हैं आखिर हुआ क्या था।
'बिग बॉस' के कैप्टेंसी टास्क में सभी भागते नजर आते हैं। तभी एक घरवाला नीचे गिर जाता है। बाद में बसीर अली और अभिषेक बजाज लड़ते नजर आते हैं। उस समय प्रोमो के आखिरी हिस्से में मृदुल तिवारी घायल नजर आते हैं। टास्क के दौरान मृदुल घायल हो जाते हैं। उनके होंठ से खून निकलने लगता है। मृदुल के घायल होते ही गौरव खन्ना और आवेज दरबार उन्हें तुरंत बाथरूम ले जाते हैं। वे उन्हें पानी पिलाते हैं।
कैप्टेंसी टास्क
वीडियो में आप देख सकते हैं कि घर के बाहर एक मशीन लगाई गई है। टास्क के लिए सभी घरवाले एक कतार में खड़े होते हैं। उसके बाद सभी पूरी स्पीड में दौड़ने लगते हैं। जिसमें अभिषेक सभी को आगे की ओर धकेलते नजर आते हैं। इससे अभिषेक बजाज और बसीर अली के बीच झगड़ा हो जाता है। खेल के दो राउंड में कप्तानी का फैसला होना था।
वीडियो में मृदुल तिवारी भी काफी दर्द में नजर आए। मृदुल तिवारी के चोटिल होने की वजह से बिग बॉस ने टास्क को तुरंत रोक दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कहा जा रहा है कि बसीर अली घर के नए कप्तान बन गए हैं। बिग बॉस के दूसरे हफ्ते में घर से बाहर जाने के लिए पांच कंटेस्टेंट नॉमिनेट हुए हैं। जिनमें अवेज दरबार, मृदुल तिवारी, कुनिका सदानंद, तान्या मित्तल और अमाल मलिक शामिल हैं।