Bihar: पति ने देख लिया था दोस्त को पत्नी के साथ अवैध संबंध....फिर दोनों गए शाम को और एक साथ किया....अब हो गई ऐसी आफत की...

इंटरनेट डेस्क। बिहार के समस्तीपुर में हुई घटना से सबको हिलाकर रख दिया है। यहां शाम को नहाकर तैयार हुआ 37 वर्षीय मिथुन गिरी घर से निकला था लेकिन परिवार को क्या पता था कि अब वह कभी लौटकर नहीं आएगा। बुधवार सुबह उसका शव बांध किनारे मिलने से मुसापुर में सनसनी फैल गई। शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। स्वजन ने उसके दोस्त पर अवैध संबंध की शंका में पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है।

दोस्त बुलाकर ले गया था
मीडिया रिपोटर्स की माने तो घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर निवासी रामप्रवेश गिरी का पुत्र मिथुन गिरी राजकोट में मजदूरी करता था। कुछ दिन पहले ही वह गांव लौटा था। स्वजन के अनुसार, मंगलवार शाम उसका दोस्त अवधेश गिरी उसे बुलाकर अपने साथ ले गया था। इसके बाद मिथुन वापस नहीं लौटा।

बांध किनारे मिला शव
बुधवार सुबह मिथुन का शव बांध किनारे बरामद हुआ। शरीर पर चोट के निशान मिलने के बाद हत्या की आशंका गहरा गई। सूचना पर पुलिस के साथ एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। शव मिलने के बाद आक्रोशित स्वजन आरोपित के घर पहुंच गए और हंगामा करने लगे। ग्रामीणों ने अवधेश की पत्नी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

pc- india tv hindi