Bihar: सीएम नीतीश कुमार आज एमएलसी पद से देंगे इस्तीफा! मुख्यमंत्री पद की रेस को लेकर तेज होगी...
- byShiv
- 30 Mar, 2026
इंटरनेट डेस्क। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज एमएलसी पद से इस्तीफा देंगे। उनके साथ बीजेपी के अध्यक्ष नितिन नवीन भी एमएलए पद से इस्तीफा देंगे। दोनों को 16 मार्च को राज्यसभा के लिए चुन लिया गया था। इसलिए उन्हें 14 दिन के अंदर इन पदों से इस्तीफा देना होगा। जिसकी मियाद आज पूरी हो रही है। वैसे संभावना यह भी जताई जा रही हैं कि नीतीश कुमार राज्यसभा सदस्य के तौर पर शपथ लेने के बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे। नीतीश कुमार के इस्तीफे के साथ ही बिहार की राजनीति में एक नए दौर की शुरुआत होगी।

बिहार में 2005 से एनडीए 2 नंबर पर
मीडिया रिपोटर्स की माने तो बिहार में 2005 में एनडीए की पहली बार जीत हुई थी, तब से लेकर आज तक बीजेपी नंबर-2 की भूमिका निभा रही है। पहली बार उसे मुख्य भूमिका मिलने की संभावना है। राज्यसभा में उनका कार्यकाल 10 अप्रैल से शुरू हो रहा है, लेकिन एक नए मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सरकार गठन से जुड़ी राजनीतिक गतिविधियां सोमवार से निश्चित रूप से तेज हो जाएंगी।

सम्राट चौधरी बन सकते हैं सीएम
मीडिया रिपोटर्स की माने तो आधिकारिक तौर पर जेडीयू या बीजेपी में से किसी ने बयान नहीं दिया है कि मुख्यमंत्री की कुर्सी किस पार्टी के पास रहेगी, लेकिन दोनों ही पार्टियों के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने संकेत दिया है कि नीतीश की जगह बीजेपी का कोई उम्मीदवार लेगा। वहीं दूसरी तरफ जहां नीतीश के बेटे निशांत कुमार को डिप्टी सीएम बनाने की चर्चा हो रही है।
pc- khabargaon.com, sarkarnama.esakal.com,aaj tak






