Bihar Elections 2025: आज से दूसरे चरण के चुनाव प्रचार के लिए मैदान में उतरेंगे नेता, राहुल, नड्डा, प्रियंका तेजस्वी सहित कई नेता करेंगे...
- byShiv
- 05 Nov, 2025
इंटरनेट डेस्क। बिहार में पहले चरण का मतदान गुरूवार को होने जा रहा हैं, इसके लिए पूरी तैयारी हो चुकी हैं, पहले चरण के मतदान से पहले चुनाव प्रचार थम गया है। अब नेता दूसरे चरण के चुनाव के लिए मैदान में उतर रहे है। आज से दूसरे चरण के लिए प्रचार प्रसार जोर पकड़ने वाला है। बिहार चुनाव के पहले चरण की वोटिंग से पहले सियासी सरगर्मी थम गई है। पीएम मोदी, अमित शाह, राहुल गांधी और तेजस्वी यादव जैसे दिग्गजों ने बीते दिन चुनावी मैदान में पूरा जोर लगाया।

आज से 122 सीटों के लिए होगा प्रचार शुरू
बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 122 सीटों पर प्रचार जोरों पर है, आज राज्य के अलग-अलग इलाकों में कई बड़े नेता चुनावी जनसभाएं करेंगे। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज बेतिया के वाल्मिकीनगर और चनपटिया में जनसभा करेंगी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज कटिहार, किशनगंज और अररिया में चुनावी रैलियां करेंगे।
इसके साथ ही लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान का आज का कार्यक्रम भी व्यस्त रहेगा। वह अमरपुर, सुल्तानगंज, पीरपैंती, पूर्णिया सदर और सन्हौला में जनसभाएं करेंगे। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा आज नरकटियागंज और मधुबन, जबकि रक्षामंत्री राजनाथ सिंह बांका, जमुई, सिकंदरा और गुरुआ में रैलियां करेंगे। राजद नेता तेजस्वी यादव आज पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण और सीतामढ़ी में जनसभाएं करेंगे।

चंपारण में आज जेपी नड्डा, प्रियंका गांधी की सभाएं
बिहार चुनाव के तहत भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा आज पूर्वी और पश्चिमी चंपारण जिलों में जनसभाएं करेंगे, इन क्षेत्रों में 11 नवंबर को दूसरे चरण में मतदान होगा। बिहार चुनाव अभियान के तहत कांग्रेस सांसद राहुल गांधी 5 नवंबर यानी आज औरंगाबाद और वजीरगंज में रैलियां करेंगे, जबकि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे उसी दिन कुटुंबा में जनसभा को संबोधित करेंगे।
pc- news18,businesstoday.in, indianexpress.com




