Bihar Elections 2025: पीएम मोदी ने पटना में किया रोड शो, एक साध साधे 6 विधानसभा क्षेत्र
- byShiv
- 03 Nov, 2025
इंटरनेट डेस्क। बिहार में विधानसभा के चुनाव होने जा रहे हैं और इसके लिए पहले चरण का मतदान 3 दिन बाद होने जा रहा है। इस समय सभी पार्टियों के नेता लगातार चुनाव प्रचार करने में जुटे हुए है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार की राजधानी पटना में 40 मिनट तक रोड शो किया। आरा और नवादा में रैली करने के बाद रविवार शाम पीएम पटना पहुंचे।
रोड शो किया
पीएम मोदी सीधे एयरपोर्ट से कार से दिनकर गोलंबर आए। यहां दिनकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद वे भाजपा के प्रचार रथ पर सवार हुए और रोड शो में पहुंचे। रथनुमा गाड़ी में पीएम के साथ बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, केंद्रीय मंत्री एवं जदयू नेता ललन सिंह, भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद और पटना शहर के एनडीए प्रत्याशी मौजूद रहे। मोदी ने अपने हाथ में भाजपा का चुनाव चिह्न कमल थामे रखा, जिसे हिलाकर उन्होंने लोगों का अभिवादन किया। उन्होंने पटना शहर और आसपास की 6 विधानसभा सीटों पर एनडीए के लिए माहौल बनाया।
45 मिनट चला रोड शो
यह रोड शो दिनकर गोलंबर से शाम 5ः45 बजे शुरू हुआ और गांधी मैदान के पास उद्योग भवन पर शाम 6ः25 बजे खत्म हो गया। रोड शो के रास्ते में दोनों ओर बैरिकेडिंग की गई। वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई है। सड़क के दोनों ओर भारी भीड़ जुटी। रोड शो के रास्ते पर जबरदस्त लाइटिंग की गई है। इमारतों को भी रोशनी से जगमग किया गया। प्रधानमंत्री के रोड शो के मद्देनजर पटना शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई। 5000 सुरक्षाबलों की तैनाती की हुई।
pc- jagran





