Bihar Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनावों के पहले चरण के लिए 121 सीटों पर आज हो रहा मतदान, कई दिग्गजों ने डाले वोट
- byShiv
- 06 Nov, 2025
इंटरनेट डेस्क। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के तहत आज पहले चरण के लिए मतदान शुरू हो चुका हैं, सुबह 7 बजे से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान किया जा रहा हैं और लोग बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं, बता दें कि शाम को पांच बजे तक मतदान जारी रहेगा। आज राज्य की 121 सीटों पर वोटिंग हो रही है। वहीं बाकी बची 122 सीटों पर चुनाव का आयोजन 11 नवंबर को होगा। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का परिणाम 14 नवंबर को जारी किया जाएगा। पहले चरण के मतदान में कई दिगग्जों की किस्मत दांव पर है। राज्य में कड़ी सुरक्षा के बीच अब से वोटिंग शुरू हो गई है।
तेजस्वी ने क्या कहा
मीडिया रिपोटर्स की माने तो पटना के एक मतदान केंद्र पर बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए अपना वोट डालने के बाद राजद नेता और महागठबंधन के सीएम तेजस्वी यादव ने कहा- बदलाव दीजिए, नया बिहार बनाइए, नई सरकार बनाइए। वोट देने पहुंचीं पूर्व सीएम और राजद नेता राबड़ी देवी ने कहा, मेरे दोनों बेटों को मेरी शुभकामनाएं। तेज प्रताप अपने दम पर चुनाव लड़ रहे हैं। मैं उनकी मां हूं। दोनों को शुभकामनाएं।
राजीव रंजन ने क्या कहा
वहीं केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन (ललन) सिंह ने पटना के एक मतदान केंद्र पर बिहार चुनाव 2025 में अपना वोट डाला। वह कहते हैं, यह लोकतंत्र का त्योहार है। हमें पहले मतदान, फिर जल-पान का पालन करना चाहिए...बिहार में फिर से नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार बनेगी।
pc-livemint.com






