Bihar: सांसद पप्पू यादव आधी रात को गिरफ्तार, 31 वर्ष पुराने मामले में हुई कार्रवाई, कहा- हो सकती हैं उनकी हत्या
- byShiv
- 07 Feb, 2026
इंटरनेट डेस्क। बिहार में अपने काम के दम पर चर्चाओं में रहने वाले सांसद पप्पू यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसको लेकर शुक्रवार रात जबरदस्त ड्रामा देखने को मिला। बताया जा रहा हैं कि पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को 31 वर्ष एक पुराने मामले में पटना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने वर्ष 1995 में पटना के एक घर पर कब्जा कर लिया था, जिसमें वह किराये पर रहने गए थे। पप्पू यादव ने इस किराये के घर में पहले अपना दफ्तर खोला, फिर उस पर कब्जा कर लिया। इसे लेकर उनके खिलाफ मकान मालिक ने एफआईआर दर्ज कराई थी।
कई बारी जारी हुआ था समन
मीडिया रिपोटर्स की माने तो अदालत ने पप्पू यादव को कई बार समन जारी किया, लेकिन वह सुनवाई के लिए पेश नहीं हुए। इसके बाद अदालत ने दो दिन पहले उनकी संपत्ति कुर्क करने का आदेश दिया था और उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। पटना पुलिस ने कोर्ट के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए पप्पू यादव को शुक्रवार आधी रात गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान पप्पू यादव के समर्थकों की पुलिस से तीखी बहस भी हुई है।
हो सकती हैं घटनाः पप्पू यादव
मीडिया रिपोटर्स की माने तो इस मामले में गिरफ्तारी के बाद पप्पू यादव ने कहा, मेरे साथ क्या होगा पता नहीं, इससे पहले सांसद ने कहा कि नीट छात्रा की लड़ाई लड़ने के लिए बिहार की सरकार और गृह मंत्री सम्राट चौधरी उनको धमका रहे हैं, पप्पू यादव ने कहा कि फांसी पर चढ़ने के लिए तैयार हूं, लेकिन झुकने वाला नहीं हूं। आजतक न्यूज चैनल से बातचीत में पप्पू यादव ने कहा कि डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी उनकी हत्या कराना चाहते हैं।
pc- ndtv.in





