Bihar: नीतीश कुमार की दिल्ली पॉलिटिक्स आज से होगी शुरू, आज लेंगे राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ, फिर देंगे सीएम पद से इस्तीफा
- byShiv
- 10 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। बिहार की सियासत के लिए आज का दिन बड़े बदलाव का दिन होगा। लंबे समय तक बिहार की कमान संभालने वाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज दोपहर 12.15 बजे राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे। राज्यसभा के सभापति सी. पी. राधाकृष्णन उन्हें उच्च सदन की सदस्यता की शपथ दिलाएंगे। शपथ ग्रहण के बाद नीतीश कुमार आज शाम ही दिल्ली से पटना लौट आएंगे, जिसके बाद राज्य में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया तेज हो जाएगी।

लगे थे पोस्टर
मीडिया रिपोटर्स की माने तो नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के साथ ही बिहार में नए मुख्यमंत्री के नाम को लेकर सस्पेंस गहरा गया है। इस बीच नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण से पहले पटना स्थित बीजेपी दफ़्तर के बाहर सम्राट चौधरी को बिहार का नया सीएम घोषित करने वाले पोस्टर लगाए गए हैं, इन पोस्टरों में से कुछ को पार्टी दफ़्तर के कर्मचारियों ने हटा दिया।

दिल्ली में होगी भाजपा की बैठक
मीडिया रिपोटर्स की माने तो आज ही बीजेपी ने नई सरकार के स्वरूप और नेतृत्व को लेकर दिल्ली में कोर ग्रुप की बड़ी बैठक बुलाई है। इस बैठक में बीजेपी का केंद्रीय नेतृत्व बिहार के प्रमुख नेताओं के साथ मंथन करेगा। बिहार के दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा पहले से ही दिल्ली में मौजूद हैं। सूत्रों के अनुसार, 14 अप्रैल को एनडीए विधायक दल की बैठक में नए मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लग सकती है।
pc- newsonair.gov.in, deccanherald.com, jagran





