Bihar: होली के बाद बिहार में बदल रहा राजनीति का रंग, नीतीश कुमार जा रहे राज्यसभा, सीएम पद छोड़ेंगे!
- byShiv
- 05 Mar, 2026
इंटरनेट डेस्क। बिहार में विधानसभा चुनावों को हुए अभी शायद 4 महीने से ज्यादा का समय हुआ हो, और इस बीच एक बड़ी खबर आ रही हैं और वो ये कि करीब 21 वर्षों से राज्य की सत्ता की धुरी रहे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब सक्रिय कार्यपालिका की भूमिका से हटकर संसद के उच्च सदन राज्यसभा में जाने की तैयारी में हैं। बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर सामने आया है।
जा सकते हैं राज्यसभा
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर आधिकारिक मुहर लग गई है। जदयू नेतृत्व की ओर से इसकी पुष्टि के बाद राज्य की सत्ता में बड़े बदलाव की पटकथा साफ होती नजर आ रही है। वहीं, नीतीश के बेटे निशांत की भी राजनीति में एंट्री हो रही है।
नितिन नवीन भी जा रहे राज्यसभा
वहीं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा, भगवान का आपके जीवन के हर पल में स्थान होता है। आज हमारी अलग शुरूआत है और मैं मानता हूं कि भाजपा के निर्णय के साथ हम कार्यरत रहते हैं। आज काली मंदिर, महावीर मंदिर में मैंने दर्शन किए। भगवान का आशीर्वाद ले रहे हैं। भगवान इतनी शक्ति दे कि जिस भाव से अब तक का मेरा सफर रहा है, उसी भाव से आगे का भी सफर रहे। उन्होंने आगे कहा, बिहार मेरे जीवन में अलग स्थान रखता है, मेरा क्षेत्र मेरे जीवन में अलग स्थान रखता है।
pc- BBC





