Bihar: गर्भवती बहू के साथ ससुर ने किया रेप, दूसरी बार किया विरोध तो उतार दिया मौत के घाट, बेटे ने भी पिता के चक्कर में....

इंटरनेट डेस्क। बिहार के पूर्णिया जिले में एक रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक ससुर ने अपनी ही बहू के साथ रेप करने की कोशिश की और नाकाम रहने पर ससुर ने कथित तौर पर उसका गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद बेटे ने भी पिता को बचाने की कोशिश करते हुए पत्नी के शव को छिपाने में उसका साथ दिया। पुलिस ने मामले में पति को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि आरोपी ससुर फिलहाल फरार बताया जा रहा है।

क्या हैं पूरा मामला
यह घटना धमदाहा थाना क्षेत्र के नेहरू चौक की बताई जा रही है। अभिलाषा कुमारी की शादी करीब आठ महीने पहले धमदाहा निवासी टुनटुन मेहता के बेटे अभिषेक कुमार से हुई थी। मृतका के परिजनों का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही ससुर टुनटुन मेहता की नजर अपनी बहू पर खराब थी। अभिलाषा इस बात की शिकायत कई बार अपने मायके वालों से करती थी, लेकिन परिजन उसे समझाकर ससुराल में ही समझदारी से रहने की सलाह देते रहे। परिवार का कहना है कि बहू द्वारा ज्यादा विरोध नहीं करने पर ससुर का हौसला बढ़ता गया। परिजनों के मुताबिक एक बार ससुर ने मौका पाकर बहू के साथ रेप भी किया था, जब अभिलाषा ने इस घटना की शिकायत अपने पति से की तो उसने उल्टा उसे ही डांटकर चुप करा दिया।

गला दबाकर बहू की हत्या
बताया जा रहा है कि रविवार की रात ससुर ने फिर से बहू के साथ गलत हरकत करने की कोशिश की, इस दौरान बहू ने विरोध किया तो गुस्से में आकर उसने उसका गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद जब पति अभिषेक घर पहुंचा तो उसे पूरी बात पता चली,  पिता के खिलाफ कार्रवाई कराने के बजाय उन्हें बचाने की कोशिश की। पति ने पत्नी के शव को ठेले पर लादकर उसके ऊपर मुर्गी दाने की बोरी रख दी और उसे अपने मुर्गी फार्म में ले जाकर छिपा दिया। बेटी से संपर्क न होने पर उसकी मां को शक हुआ और उन्होंने परिजनों को इसकी जानकारी दी। पुलिस के पहुंचने पर पूछताछ में पति बार-बार बयान बदलता रहा, सख्ती से पूछताछ करने पर उसने आखिरकार सच कबूल कर लिया। परिजनों ने बताया कि अभिलाषा चार महीने की गर्भवती थी।

pc- medium.com