Bihar: सम्राट चौधरी होंगे बिहार के मुख्यमंत्री! नीतीश कुमार ने समझा दिया इशारों में
- byShiv
- 19 Mar, 2026
इंटरनेट डेस्क। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा का चुनाव जीत लिया है और अब वो दिल्ली की और कदम बढ़ा रहे है। दिल्ली जाने से पूर्व वो ’समृद्धि यात्रा’ निकाल रहे हैं। इसी के तहत बुधवार को उन्होंने जमुई में एक बड़ी बात कही। उनके साथ मंच पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी थे, इस दौरान नीतीश ने बिहार के अगले मुख्यमंत्री को लेकर बड़ा इशारा कर दिया, उन्होंने सम्राट चौधरी के कंधे पर हाथ रखा और उनके समर्थन में लोगों से हाथ को उठवाया। सीएम ने कहा कि अब सब काम यह करेंगे।
सम्राट चौधरी हो सकते हैं सीएम
मीडिया रिपोटर्स की माने तो इतना कह देने के बाद अब यह लगभग तय माना जा रहा हैं कि सम्राट चौधरी ही बिहार के अगले मुख्यमंत्री होंगे? यह भी प्रश्न खड़ा हो रहा है कि क्या मुख्यमंत्री के लिए नीतीश की पहली पसंद सम्राट हैं? क्या नीतीश ने यही बताने की कोशिश की है?
राज्यसभा जा रहे हैं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए निर्वाचित
बता दें नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए निर्वाचित हो गए हैं, 10 अप्रैल के बाद उनका टर्म शुरू हो रहा है, अगले महीने वे मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ सकते हैं, उसके बाद बिहार में नई सरकार का गठन होगा। इसकी पूरी संभावना है कि बिहार में इस बार बीजेपी का मुख्यमंत्री हो सकता है। ऐसे में नीतीश कुमार का सम्राट चौधरी को लेकर दिया गया बयान कई मायनों में खास है। यह पहली बार नहीं है जब नीतीश कुमार ने सम्राट चौधरी को लेकर इस तरीके की बात कही है।
pc- thecsrjournal.in





