Bihar: नालंदा के शीतला मंदिर में मची भगदड़, 8 लोगों की मौत, कई बताए जा रहे गंभीर घायल
- byShiv
- 31 Mar, 2026
इंटरनेट डेस्क। बिहार के नालंदा जिले के शीतला मंदिर में एक बड़ी घटना सामने आई हैं। यहां मंगलवार को भारी भीड़ उमड़ पड़ी और अव्यवस्था की स्थिति बन गई। इससे भगदड़ मच गई और इस भगदड़ में आठ लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग जख्मी बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है।
8 लोगों की मौत
मीडिया रिपोटर्स की माने तो यह घटना दीपनगर थाना क्षेत्र के मघड़ा गांव की बताई जा रही हैं। यहां चैत्र महीने के आखिरी मंगलवार को शीतला माता मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए बड़ी तादाद में श्रद्धालु पहुंचे थे। पुलिस-प्रशासन का बंदोबस्त मंदिर में ना के बराबर था, इसी बीच कुछ श्रद्धालु दर्शन की जल्दबाजी में कतार तोड़कर एक के ऊपर एक चढ़ने लगे। इससे अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।
मच गई भगदड़
भीड़ के कारण नतीजा यह हुआ कि शीतला मंदिर में भगदड़ मच गई और लोग एक के ऊपर एक गिरते, चढ़ते चले गए। भगदड़ की सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची और हालात को काबू कर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। पुलिस ने दर्जन भर से अधिक लोगों को अस्पताल पहुंचाया, जिनमें से आठ को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है।
pc- statemirror.com






