Bihar: केंद्रीय मंत्री मांझी ने किया बिहार के नए सीएम के नाम का खुलासा, कहा-नीतीश जो चाहते हैं वही करते हैं...
- byShiv
- 20 Mar, 2026
इंटरनेट डेस्क। बिहार में बहुत कुछ बदलने जा रहा हैं, सबसे पहले तो प्रदेश का सीएम ही बदलेगा और उसके साथ साथ सरकार के कुछ चेहरे भी। ऐसा इसलिए की सीएम नीतीश कुमार बिहार छोड़ दिल्ली जा रहे है। वो राज्यसभा के चुन लिए गए है। ऐसे में अब चर्चा यह हैं की प्रदेश का नया सीएम कौन होगा। इसको लेकर हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के संस्थापक एवं केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने गुरुवार को अपने पटना आवास पर इफ्तार पार्टी का आयोजन किया। इसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार, विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह, नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार के साथ एनडीए सरकार के कई मंत्री-विधायक पहुंचे।
क्या बोले मांझी
मीडिया रिपोटर्स की माने तो इस मौके पर राज्य के अगले मुख्यमंत्री के सवाल पर मांझी ने कहा कि मुझे लगता है, सम्राट चौधरी सीएम पद के लिए नीतीश कुमार की पसंद हो सकते हैं। नीतीश कुमार पारदर्शी आदमी हैं, जो मन में सोचते हैं वही करते हैं। वह कहते नहीं हैं। यदि वह संकेत दे रहे हैं, तो माना जा सकता है कि वह इससे पीछे नहीं हटेंगे। खबरों की माने तो उन्होंने अपना उदाहरण देते हुए कहा कि मुझे भी नीतीश कुमार ने ही अपनी पसंद से मुख्यमंत्री बनाया था। नीतीश कुमार के मन से जो भी मुख्यमंत्री बनेंगे, हम सबको खुशी होगी।
तेजस्वी के लिए क्या कहा
खबरों के अनुसार हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्य सरकार में मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन ने तेजस्वी यादव के गायब रहने के सवाल पर कहा कि वह भगोड़े हैं। पहले चुनाव में हार के बाद रण छोड़ के भाग गए। अब राज्यसभा में हार के बाद कोलकाता भाग गए हैं। राजनीति में हार-जीत लगी रहती हैं। लोकतंत्र के लिए मजबूत विपक्ष जरूरी है, मगर तेजस्वी यादव हार बर्दाश्त नहीं कर पा रहे।
pc- parbhat khabar






