Bihar: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे बिहार के नए सीएम के नाम का ऐलान, पार्टी ने बनाया पर्यवेक्षक
- byShiv
- 13 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। बिहार के सीएम नीतीश कुमार अब राज्यसभा सदस्य के तौर पर शपथ ले चुके हैं और एक से दो दिन में उनका सीएम पद से इस्तीफा भी हो जाएगा। ऐसे में बिहार में नए सीएम के लिए भागदौड़ शुरू हो चुकी है। नए मुख्यमंत्री का ऐलान केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे। सूत्रों के मुताबकि, बीजेपी ने शिवराज सिंह चौहान को पर्यवेक्षक बनाया है। बीजेपी महासचिव अरुण सिंह की ओर से जारी प्रेस रिलीज में यह जानकारी दी गई।

अभी डेट नहीं हुई फाइनल
हालांकि, अभी डेट तय नहीं है कि कब विधायक दल की बैठक होगी और कब नए सीएम का अनाउंसमेंट किया जाएगा। लेकिन जो जानकारी मिल रही है, उसके मुताबिक 14 अप्रैल को नीतीश कैबिनेट बैठक की आखिरी बैठक हो सकती है। इसके बाद नए सीएम पर फैसला लिया जाएगा।

अभी होगी कैबिनेट बैठक
मीडिया रिपोटर्स की माने तो बिहार सरकार के आधिकारिक पत्र के मुताबिक, 14 अप्रैल को सुबह 11 बजे मुख्य सचिवालय स्थित मंत्रिमंडल कक्ष में कैबिनेट की बैठक बुलाई गई है। सूत्रों के अनुसार, इस बैठक से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने जाएंगे। इसके बाद होने वाली कैबिनेट बैठक को बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि कयास लगाए जा रहे हैं कि यह उनके कार्यकाल की अंतिम बैठक हो सकती है। शिवराज सिंह चौहान को बीजेपी क्राइसिस मैनेजमेंट और संगठनात्मक मामलों में अनुभवी नेता माना जाता है। वह पहले भी कई राज्यों में विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक की भूमिका निभा चुके हैं।
pc- newsonair.gov.in, newsonair.gov.in, newsonair.gov.in





