BJP-AAP: जाने कौन हैं aap के सात सांसद जो भाजपा में हो गए शामिल, राघव चड्ढा ने एक महीने से भी कम समय में कर दिया पूरा खेल

इंटरनेट डेस्क। राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसका ऐलान किया साथ ही बीजेपी में विलय होने की घोषणा की। चड्ढा के साथ सात राज्यसभा सांसद भाजपा में शामिल हुए है। राघव चड्ढा ने प्रेस कांफ्रेंस में भारी मन से कहा कि आम आदमी पार्टी अपने उन आदर्शों और बुनियादी मूल्यों से पूरी तरह भटक गई है, जिनके लिए इसे बनाया गया था। उन्होंने अपनी स्थिति तय करते हुए कहा, मैं आम आदमी पार्टी से दूर जा रहा हूं और जनता की ओर बढ़ रहा हूं।

दो तिहाई से अधिक सांसद बीजेपी में हो रहे शामिल- राघव चड्ढा
इस दौरान उन्होंने 7 सांसदों के नाम गिनाए, जो अब भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने जा रहे हैं। राघव चड्ढा ने बताया कि इस मर्जर, इस्तीफे आदि की कागजी कार्रवाई उन्होंने पूरी कर ली है। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि राज्यसभा में पार्टी के दो-तिहाई से अधिक सांसदों ने बीजेपी में विलय का फैसला किया है।

कौन कौन भाजपा में गया

स्वाति मालीवालः स्वाति मालीवाल जनवरी 2024 में राज्यसभा सांसद बनी थी।. वह दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष भी रही हैं। इसके अलावा आम आदमी पार्टी में भी उनकी अहम भूमिकाएं रही हैं।

अशोक कुमार मित्तलः अशोक मित्तल लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के चांसलर है। उन्हें आम आदमी पार्टी ने मार्च 2022 में राज्यसभा भेजा था। हाल ही में आम आदमी पार्टी ने राघव चड्ढा को राज्यसभा के डिप्टी लीडर पद से हटाकर अशोक मित्तल को ये पद सौंपा था।

संदीप पाठकः डॉ. संदीप पाठक अप्रैल 2022 से पंजाब से आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद रहे हैं। उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव भी बनाया गया था। वह आईआईटी दिल्ली में असिस्टेंट प्रोफेसर रहे हैं।

हरभजन सिंहः पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने मार्च 2022 में आम आदमी पार्टी के साथ अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी और पंजाब से राज्यसभा सांसद बने थे।

बलबीर सिंह सीचेवालः पंजाब प्रांत में बलबीर सिंह सीचेवाल को इको बाबा और संत के तौर पर जाना जाना जाता है। उन्होंने पर्यावरण और नदी संरक्षण से जुड़ी कई मुहिम चलाई हैं। साल 2022 में उनका राजनीतिक करियर आम आदमी पार्टी के साथ शुरू हुआ था।

विक्रमजीत सिंह साहनीः विक्रमजीत सिंह साहनी भी समाजसेवी हैं। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्हें मॉरीशस के राष्ट्रपति द्वारा अंतरराष्ट्रीय शांति पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।

PC- aaj tak, jansatta,