BJP: अमित शाह पश्चिम बंगाल तो नड्डा असम के प्रर्यवेक्षक नियुक्त, सीएम चयन में होगी मुख्य...

इंटरनेट डेस्क। बंगाल और असम में भाजपा को प्रचंड जीत मिली है और अब यहां पार्टी अपनी सरकार बनाने जा रही है। ऐसे में सरकार बनाने की कवायद के बीच भाजपा ने गृहमंत्री अमित शाह को पश्चिम बंगाल के लिए और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा को असम के लिए विधायक दल के नेता के चयन के लिए केंद्रीय प्रर्यवेक्षक नियुक्त किया है।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो भाजपा आलाकमान ने एक बड़ा रणनीतिक फैसला लेते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पश्चिम बंगाल का पर्यवेक्षक और ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी को सह पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।

वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा को असम के पर्यवेक्षक और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को सह पर्यवेक्षक बनाया गया है। बंगाल बीजेपी अध्यक्ष ने घोषणा की है कि 9 मई शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। 

pc- india tv hindi