BJP: रीवा से बीजेपी सांसद के बिगड़े बोल, कहा-शुद्ध पेट्रोल देश में है ही नहीं तो कहां से आएगे 'तुम्हारे बाप के यहां से'

इंटरनेट डेस्क। एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल  को लेकर इस समय कई तरह की चर्चाएं हो रही है। इस बीच अक्सर अपने अनोखे अंदाज और बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले रीवा से भाजपा सांसद जनार्दन मिश्र एक बार फिर सुर्खियों में है। उन्होंने एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल का विरोध करने वालों को जवाब देने के चक्कर में कुछ ऐसा कह दिया की मामला अब तूल पकड़ सकता है। उन्होंने कहा कि युद्ध छिड़ा हुआ और होर्मुज पर पाबंदियां हैं इसके बावजूद लोग एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल का विरोध कर रहे हैं। 

क्या कह गए 
मीडिया रिपोटर्स की माने तो जब वे मंच से भाषण दे रहे थे तो इस दौरान पार्टी के कई वरिष्ठ नेता भी मंच पर ही मौजूद थे। मंच से बोलते हुए सांसद ने पेट्रोल में एथेनॉल के इस्तेमाल का विरोध करने वालों पर नाराजगी जताते हुए भरे मंच से चिल्लाते हुए कहा कि जब शुद्ध पेट्रोल देश में है ही नहीं तो कहां से आएगे तुम्हारे बाप के यहां से आएगा। 

शुरू हई कई तरह की चर्चा
अब ये बयान चर्चा का विषय बना हुआ है।  रीवा एयरपोर्ट पर दो नई हवाई सेवाओं के शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा अपने एक बयान को लेकर चर्चा में आ गए हैं। दरअसल, कार्यक्रम में डिप्टी सीएम समेत विधायक और जनप्रतिनिधि मौजूद थे। इसी दौरान मंच से संबोधित करते हुए सांसद जनार्दन मिश्रा ने पेट्रोल में एथेनॉल के इस्तेमाल का विरोध करने वालों पर तीखी टिप्पणी की।

pc- aaj tak