BJP: राहुल गांधी पर भाजपा का निशाना, 22 साल में 54 बार विदेश गए, इसकी फंडिंग कौन करता हैं
- byShiv
- 14 May, 2026
इंटरनेट डेस्क। भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर आरोप लगाया है कि वह पिछले 22 वर्षों 54 बार विदेश की यात्रा कर चुके हैं। बीजेपी ने सवाल किया कि राहुल गांधी की इन यात्राओं की फंडिंग कौन करता रहा है। नई दिल्ली में गुरुवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने राहुल गांधी की विदेश यात्रा को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि भारत के सबसे बड़े विपक्षी दल के मुख्य नेता राहुल गांधी लगभग 22 वर्षों से सांसद हैं। बीजेपी नेता ने सवाल किया कि 22 वर्षों में राहुल गांधी कितनी बार विदेश गए?
क्या कहा संबित पात्रा ने
मीडिया रिपोटर्स की माने तो संबित पात्रा ने कहा कि अभी तक जो घोषित है और सार्वजनिक है, उसके हिसाब से राहुल गांधी 54 बार विदेश यात्रा पर गए। जिन देशों की यात्रा पर राहुल गांधी उनमें अमेरिका, इटली, यूनाइटेड किंगडम, जर्मनी, वियतनाम, कम्बोडिया, सिंगापुर, बहरीन, मालदीव, कतर शामिल हैं। 3 मई को 2026 को एक्स और सोशल मीडिया के पोस्ट पर जो फुटेज आया, जो अघोषित यात्रा रही, उसके अनुसार राहुल गांधी मस्कट और ओमान भी जा चुके हैं।
कौन करता हैं फंडिंग
2004 से 2026 तक राहुल गांधी की जो 54 विदेश यात्राएं रही हैं, उसमें उनका 60 करोड़ रुपये का खर्चा हुआ है। 60 करोड़ रुपये राहुल गांधी ने अपनी विदेश यात्रा पर व्यक्तिगत तौर पर खर्च किया है। इसमें हमने किसी कमेटी, भारत सरकार या संसद की किसी कमेटी के लिए की गई विदेश यात्रा शामिल नहीं है। संबित पात्रा ने कहा कि इनमें से ज्यादातर ट्रिप पर वो ऑन रिकॉर्ड गए हैं। इसमें प्रेस ट्रिप है। पार्लियामेंट्री रिकॉर्ड है और फोटो ट्रेल है। ये सभी पब्लिक ट्रिप हैं, लेकिन फंडिंग पब्लिक नहीं है। संबित पात्रा ने सवाल उठाया कि क्या राहुल गांधी ने कई जानकारियां छिपाई हैं। उन्होंने विदेश यात्रा पर जाने से पहले सरकार से अनुमति नहीं ली। वह कई बार एसपीजी को चकमा देकर विदेश गए। क्या राहुल गांधी सीक्रेट यात्रा पर जाते हैं, क्या उन्हें विदेश एजेंसियां फंडिंग करती हैं।
pc- jansatta





