BJP: भाजपा को इस तारीख को मिल जाएगा नया राष्ट्रीय अध्यक्ष! इन तीन नेताओं में से होगा काई एक, मोदी और भागवत की मुहर....

इंटरनेट डेस्क। भाजपा आने वाले कुछ ही दिनों में अपनी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम का ऐलान करने वाली है। इसका कारण यह हैं की वर्तमान अध्यक्ष नड्डा का कार्यकाल पूरा हो चुका हैं और वो अभी केंद्रीय मंत्री भी है। ऐसे में पार्टी को अब नए अध्यक्ष की नियुक्ति करनी ही है। सूत्रों ने कहा है कि पार्टी के अध्यक्ष का चुनाव 10 फरवरी से 20 फरवरी के बीच होने की संभावना है। वैसे वर्तमान अध्यक्ष जेपी नड्डा दिल्ली विधानसभा चुनावों तक भाजपा की अगुवाई करते रहेंगे।

जनवरी 2024 में ही पूरा हो गया कार्यकाल
मीडिया रिपोटर्स की माने तो नड्डा का अध्यक्ष पद का कार्यकाल जनवरी 2024 में समाप्त हो गया था, लेकिन लोकसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए नड्डा का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ा दिया गया था। अब पार्टी में संगठनात्मक चुनावों की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। राष्ट्रीय परिषद और राज्य परिषद के सदस्य अभी चुने जा रहे हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव से पहले राज्यों की इकाइयों में से कम से कम 50 प्रतिशत को अपना संगठनात्मक चुनाव पूरा करना होगा। अब तक केवल चार राज्यों ने अपने राज्य अध्यक्षों के चुनाव की प्रक्रिया पूरी की है।

इनकी लगेगी मुहर
मीडिया रिपोटर्स की माने तो भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का चयन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत की मंजूरी से होगा। इन दोनों की मुहर लगते ही नाम की घोषणा हो जाएगा। हालांकि भाजपा की तरफ से अभी तक नाम को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष की रेस में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, शिवराज सिंह चौहान और पार्टी महासचिव विनोद तावड़े के नामों की चर्चा हो रही।

pc- m.rediff.com, m.haryana.punjabkesari.in, BBC