BJP: बीजेपी संगठन और मोदी मंत्रिमंडल में हो सकता हैं बदलाव, चर्चाओं ने पकड़ा जोर
- byShiv
- 15 May, 2026
इंटरनेट डेस्क। राज्यसभा के चुनावों के बाद और भाजपा संगठन में राष्ट्रीय अध्यक्ष के बदलाव के बाद अब बीजेपी संगठन और केंद्रीय कैबिनेट में बड़े बदलावों की अटकलें तेज हो गई हैं। राजनीतिक गलियारों में अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन अपनी नई टीम का ऐलान कब करते हैं। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार में मंत्रिमंडल विस्तार और फेरबदल की चर्चाएं भी जोर पकड़ने लगी हैं।
हो सकता हैं बदलाव
मीडिया रिपोटर्स की माने तो दरअसल, 9 जून को मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के दो वर्ष पूरे होने वाले हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि बीजेपी संगठन और मोदी सरकार दोनों स्तरों पर बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। अब यह माना जा रहा है कि तीसरे कार्यकाल के दो साल पूरे होने के मौके पर केंद्र सरकार फिर से मंत्रिपरिषद में बदलाव कर सकती है। फिलहाल केंद्रीय मंत्रिपरिषद में 72 सदस्य हैं, जबकि संवैधानिक रूप से इसकी अधिकतम संख्या 81 तक हो सकती है।
सरकार में नए चेहरों को मौका मिलने की चर्चा
ऐसे में कुछ नए चेहरों को मौका मिलने और कुछ मौजूदा मंत्रियों की जिम्मेदारियों में बदलाव की संभावना जताई जा रही है। सूत्रों के मुताबिक 2027 में होने वाले सात राज्यों के विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए सरकार क्षेत्रीय और सामाजिक संतुलन साधने की रणनीति पर काम कर सकती है। माना जा रहा है कि चुनावी राज्यों से कुछ नए नेताओं को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है, ताकि राजनीतिक संदेश भी दिया जा सके।
pc- deccanchronicle.com






