BJP Eid Gift: राजस्थान के मुस्लिम समाज को आज से मिलेगी सौगात-ए-मोदी किट, सीएम भजनलाल शर्मा के क्षेत्र से होगी शुरूआत

इंटरनेट डेस्क। ईद मुस्लिम समाज के लिए एक बहुत त्योहार हैं, ऐसे में राजस्थान की भजनलाल सरकार ने इस बार समाज के लिए बड़ा कदम उठाया है। जानकारी के अनुसार राजस्थान में भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष हामिद खान मेवाती ने बताया कि  सौगात-ए-मोदी किट वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ शुक्रवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के विधानसभा क्षेत्र सांगानेर से किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि जरूरतमंद मुस्लिम बहनों को राशन किट वितरित की जाएंगी। इस अभियान के तहत राज्य के सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों में एक लाख से अधिक जरूरतमंद बहनों को ये किट वितरित की जाएंगी। सौगात-ए-मोदी किट में आटा, दाल, चावल, तेल, कपड़े, सेवइयां, खजूर, सूखे मेवे और चीनी जैसी खाद्य सामग्री शामिल होगी।

मेवाती ने कहा कि इस अभियान को गरीब और जरूरतमंद अल्पसंख्यक परिवारों को सहायता प्रदान करने के साथ-साथ समाज के विभिन्न वर्गों तक इसकी पहुंच बढ़ाने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। मस्जिद कमेटी का प्रत्येक पदधारी 100 जरूरतमंद व्यक्तियों की पहचान करेगा और उन्हें उपहार के रूप में सौगात-ए-मोदी किट प्रदान करेगा।

pc- ndtv raj