SIR और चुनाव आयोग मामले को लेकर राहुल गांधी के आरोपों पर भाजपा का पलटवार, मैदान में उतरे 12 राज्यों के सीएम
- byShiv
- 28 Sep, 2026
इंटरनेट डेस्क। मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) और चुनाव आयोग के खिलाफ नेता विपक्ष राहुल गांधी के आरोपों का जवाब देने के लिए भाजपा ने रविवार को अपने 12 मुख्यमंत्रियों को मैदान में उतार दिया। मीडिया रिपोटर्स की माने तो भाजपाई मुख्यमंत्रियों ने विपक्ष पर चुनावी हार को छिपाने के लिए गलत जानकारी फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने चुनाव आयोग के इस स्पष्टीकरण का समर्थन किया कि एसआइआर से जुड़े फैसले सर्वसम्मति से लिए गए थे। कहा कि विपक्ष संवैधानिक संस्थाओं में भरोसा कम करने की कोशिश कर रहा है।
कौन कौन उतरा मैदान में
मीडिया रिपोटर्स की माने तो उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस, दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, राजस्थान के भजनलाल शर्मा, उत्तराखंड के पुष्कर सिंह धामी, हरियाणा के नायब सिंह सैनी, छत्तीसगढ़ के विष्णु देव साय, गुजरात के भूपेंद्र पटेल, बिहार के सम्राट चौधरी, बंगाल के शुभेंदु अधिकारी और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एसआईआर पर विपक्ष के आरोपों का जवाब दिया।
खबरों की माने तो हिमंत बिस्वा सरमा ने आईएनडीआइए को हारे हुए लोगों का गठबंधन बताया और कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस को चुनाव आयोग के काम करने के तरीके पर भ्रम पैदा करने के लिए माफी मांगनी चाहिए। विपक्ष को चुनाव आयोग पर सवाल उठाने के बजाय अपनी हार पर आत्ममंथन करना चाहिए।
PC- nationalheraldindia.com



