BJP: खड़गे की मोदी के पिता पर टिप्पणी, नवनीत राणा ने कहा, 'खड़गे जी बचकर रहना'

इंटरनेट डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की टिप्पणी को लेकर राजनीति तेज हो चुकी है। जेडीयू के नेता और केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह और महाराष्ट्र के अमरावती की पूर्व सांसद नवनीत राणा ने मल्लिकार्जुन खरगे पर तीखा हमला बोला है। ललन सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष पर राजनीतिक मर्यादा की सीमाएं लांघने का आरोप लगाते हुए उनसे माफी की मांग की, जबकि नवनीत राणा ने कहा कि प्रधानमंत्री और उनके माता-पिता का सम्मान करने वाले लोग खरगे की टिप्पणी को बर्दाश्त नहीं करेंगे। 

क्या कहा नवनीत राणा ने
नवनीत राणा ने कांग्रेस अध्यक्ष के बयान पर कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के पिता के बारे में इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करना बेहद निंदनीय है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष के लिए ‘जी’ कहने तक के बारे में सोचना पड़ रहा है, क्योंकि उन्होंने प्रधानमंत्री के पिता को लेकर इस तरह की टिप्पणी की है। नवनीत राणा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री के परिवार के बारे में मंच से इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करना पूरे देश के लिए निंदनीय है। उन्होंने कहा, “खरगे जी, बचकर रहना। 

ललन सिंह क्या बोले
मीडिया रिपोटर्स की माने तो केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने भी खरगे के बयान की कड़ी आलोचना की। संसद भवन परिसर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष बार-बार राजनीतिक मर्यादा की सीमाएं लांघ रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि इतने वरिष्ठ पद पर बैठे नेता प्रधानमंत्री के खिलाफ इस तरह की भाषा का इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं।

pc- thehindu.com