BJP: नितिन नबीन बने भाजपा के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष, इस मामले में अमित शाह को छोड़ा पीछे

इंटरनेट डेस्क। भारतीय जनता पार्टी को आज से नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल गया है। आज से पार्टी में एक नए युग की शुरूआत हुई है। लम्बे समय बाद भाजपा को आज नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिला हैै। नितिन नबीन आज आधिकारिक रूप से पार्टी के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए हैं। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह समेत भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और पार्टी के शीर्ष नेता मौजूद रहे।

भाजपा मुख्यालय में नितिन नबीन के अध्यक्ष चुने जाने की आधिकारिक घोषणा की गई। इसके बाद पीएम मोदी, अमित शाह सहित भाजपा के कई दिगगज नेताओं ने नितिन नबीन का स्वागत किया है।

नितिन नबीन ने अब भाजपा के सबसे युवा भाजपा अध्यक्ष बनने का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करवा लिया है। 45 साल के नितिन नबीन नेे इस मामले में अमित शाह का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अमित शाह 49 साल की उम्र में भाजपा के अध्यक्ष बने थे। 

pc- mahanagartimes.com