BJP: पीएम मोदी ने कहा, नितिन नबीन आज से उनके नए बॉस, मैं पार्टी का साधारण कार्यकर्ता

इंटरनेट डेस्क। भारतीय जनता पार्टी को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल गया है। भाजपा नेता नितिन नवीन को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। भाजपा मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में नितिन नवीन ने विधिवत रूप से पदभार संभाला। 

पीएम मोदी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को बधाई देते हुए कहा कि वे दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक दल का नेतृत्व करने जा रहे हैं। पीएम मोदी ने भाजपा की आंतरिक चुनाव प्रणाली की सराहना करते हुए कहा कि यह प्रक्रिया पार्टी की लोकतांत्रिक परंपराओं को दर्शाती है। 

नितिन नवीन मेरे बॉस- पीएम मोदी

खबरों की माने तो नितिन नवीन के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर पीएम मोदी ने मजाकिया लहजे में कहा कि आज से नितिन नवीन उनके बॉस हैं और वे उनके कार्यकर्ता हैं। पीएम मोदी ने कहा कि भले ही वे प्रधानमंत्री हों और वर्षों से सरकार का नेतृत्व कर रहे हों, लेकिन उनकी सबसे बड़ी पहचान भाजपा का एक साधारण कार्यकर्ता होना है।

pc- aaj tak