BJP: शाह ने विपक्ष की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली' कहा-भाजपा SIR के साथ खड़ी हैं

इंटरनेट डेस्क। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हैदराबाद में बीजेपी की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा का नेतृत्व किया। भाजपा की यह पदयात्रा विपक्ष गठबंधन द्वारा नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ फैलाए जा रहे नैरेटिव का जवाब देना था। पदयात्रा के दौरान शाह ने राष्ट्रीय ध्वज थाम रखा था। उनके साथ केंद्रीय कोयला मंत्री किशन रेड्डी, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंदी संजय कुमार और तेलंगाना बीजेपी के अन्य नेता भी मौजूद थे। 

जनसभा को किया संबोधित
मीडिया रिपोटर्स की माने तो अमित शाह ने पदयात्रा के बाद जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा, अगर सरदार वल्लभ भाई पटेल, निजाम को न झुकाते तो हैदराबाद आज भारत का हिस्सा न होता। वो सरदार ही थे, जिन्होंने हैदराबाद के निजाम को झुकाकर हैदराबाद को भारत का हिस्सा बनाया। तेलंगाना को भारत का हिस्सा बनाया।

कांग्रेस की रैली को बताया घुसपैठिया बचाओ रैली
खबरों की माने तो अमित शाह ने जनसभा में कहा, दिल्ली में भी एक रैली हुई थी, राहुल जी की रैली हुई थी। उन्होंने कहा कि यह वोट बचाओ रैली है... अरे कांग्रेस वालों ये वोट बचाओ रैली नहीं थी, घुसपैठिया बचाओ रैली थी। कांग्रेस पार्टी एसआईआर को रोककर देश की मतदाता सूची से बांग्लादेशी घुसपैठियों को बचाना चाहती है, लेकिन मैं आज कहने आया हूं, राहुल जी, रेवंत रेड्डी जी, जितना जोर लगाना है लगा लो, भाजपा एक-एक घुसपैठिये को मतदाता सूची और देश से बाहर निकालकर रहेगी। ये घुसपैठिये उनके वोट बैंक हैं, लेकिन हम भाजपा कार्यकर्ता मजबूती के साथ एसआईआर के साथ खड़े हैं।

pc- abp live